फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बेटी को दुबई भेजने की चाह में गंवाए 1.10 लाख

Sat, 09 Aug 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना व्यासपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर से बेटी को वर्क परमिट पर दुबई भेजने के नाम पर 1.10 लाख रुपये की ठगी हो गई। इन आरोप में मिली शिकायत पर व्यासपुर पुलिस ने गांव रामपुर के दंपती को नामजद कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में थाना व्यासपुर के अंतर्गत एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। गांव रामपुर की पलक नाम की युवती विदेश से वापस लौटी थी। पलक व उसके पति ने बोबी ने उन्हें बताया कि वह उनकी बेटी को वर्क परमिट पर दुबई भेज देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह उनकी बातों में आ गए और वर्क परमिट पर बेटी को दुबई भेजने के नाम पर पलक व बोबी को अलग-अलग कर 1.10 लाख रुपये दे दिए। साथ ही जरूरी दस्तावेज भी दिए। इसके बाद बेटी को न तो दुबई भेजा गया और न इसके लिए ली गई धनराशि लौटाई। तब शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एसआई सतीश कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी दंपती को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें