फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लोकायुक्त ने किया जिला कारागार का दौरा, नहीं मिली कोई शिकायत

Sat, 22 Nov 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
लोकायुक्त ने किया जिला कारागार का दौरा, नहीं मिली कोई शिकायत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा के लोकायुक्त हरिपाल वर्मा ने शुक्रवार को जिला कारागार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कैदियों और बंदियों से बातचीत की। हालांकि उन्हें जेल प्रशासन के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली।
लोकायुक्त शुक्रवार दोपहर को जिला कारागार पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने जेल परिसर में पौधरोपण किया। इसके बाद उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष, ब्यूटी पार्लर, फैशन स्टूडियो, पुस्तकालय, पाठशाला, कास्मेटोलॉजी लैब (सौंदर्य प्रसाधन प्रयोगशाला), ड्रेस मेकिंग कक्ष आदि का दौरा किया। उन्होंने महिला व पुरुष बंदियों व कैदियों से अलग-अलग बातचीत की। किसी भी बंदी अथवा कैदी ने जिला कारागार प्रशासन के प्रति अथवा भ्रष्टाचार को लेकर कोई शिकायत नहीं की।
विज्ञापन

ठशाला में कैदियों ने न्यायमूर्ति के स्वागत में गीत प्रस्तुत किया। न्यायमूर्ति वर्मा ने पाठशाला में कैदियों द्वारा तैयार किए गए सामान का अवलोकन किया और अस्पताल में कैदियों व बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आज के दौरे का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना था कि जेल प्रशासन के प्रति कैदियों और बंदियों में भ्रष्टाचार अथवा अन्य किसी प्रकार की कोई शिकायत है या नहीं। कोई अधिकारी उन पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक दबाव डालता है या नहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन के प्रति कोई शिकायत नहीं किया। उन्होंने बताया कि उन्हें यह भी जानकारी मिली कि कुछ बंदियों को जेल प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे पेट्रोल पंप पर लगाया गया है। कारागार में कैदियों व बंदियों के लिए कई तरह के कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं। ये जेल प्रशासन अच्छा कार्य कर रहा है। इस दौरान न्यायमूर्ति वर्मा ने आगंतुक पुस्तिका में भी संदेश भी दर्ज किया। उनके साथ जेल अधीक्षक लखबीर सिंह बराड़, डीएसपी सुरेंद्र सिंह, नीलम, डाॅ. अमित, डॉ. निपुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें