निसिंग। शहर के श्री कृष्ण गोपाल गोशाला के पास गोचरान की करीब 11 एकड़ जमीन को कब्जाधारियों ने आपसी सहमति से मुक्त कर गोवंशों के ग्रास के लिए गोशाला को सौंप दी है। शुक्रवार को गोशाला प्रधान सुभाष सिंगला के नेतृत्व में गोभक्तों की एक बैठक हुई। इसमें करनैल सिंह बब्बर, हरदयाल सिंह व सुबेक सिंह ने गोचरान की करीब 11 एकड़ भूमि को गोवंशों के लिए कब्जा मुक्त कर गोग्रास के लिए गोशाला कमेटी को सौंप दिया है। इसमें गौशाला प्रधान सुभाष सिंगला, गौभक्त किसान नेता कुलदीप सिंह बब्बर, कुलदीप राणा गोंदर, भोजपाल राणा, डिंपल, सुरेंद्र शर्मा, नसीब सिंह चोरकारसा, मोहन राणा सहित अन्य गोभक्तों ने जमीन को कब्जा मुक्त करने पर आभार जताया। इससे गोशाला में मौजूद गौवंशों के लिए गोग्रास की सेवा हो सकेगी। संवाद