फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विशाखा नक्षत्र व शूल योग में मनेगा लोहड़ी

Mon, 12 Jan 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
कुंजपुरा रोड की दुकान से लोहड़ी के लिए मुंगफली, रेवड़ी, गजक और मक्की के फूले खरीदते शहवासी। संव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। 13 जनवरी को लोहड़ी का पर्व विशाखा नक्षत्र एवं शूल योग में मनाया जाएगा। इस दिन भद्रा करण दोपहर 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी षष्ठी वल्लभ ने बताया कि शूल योग शाम 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगा, जबकि प्रदोष काल के दौरान लोहड़ी जलाना शुभ और लाभप्रद माना गया है।
विज्ञापन

लोहड़ी पर्व को लेकर बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। दुकानों के बाहर टेंट लगाकर मूंगफली, रेवड़ी, गजक और मक्की के फूलों के स्टॉल सज गए हैं। वहीं लोगों ने पहले से ही मूंगफली व अन्य सामग्री की बुकिंग करवा दी है, ताकि पर्व के दिन प्रसाद वितरण में कोई कमी न रहे। कुंजपुरा रोड स्थित दुकानदार रमेश मिड्डा ने बताया कि इस बार दुकान पर अच्छी क्वालिटी की मूंगफली और गजक खरीदने के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक मल्टी पैकिंग की मांग है, जबकि मक्की के फूलों की सबसे ज्यादा बुकिंग हुई है, जिनकी डिलीवरी सोमवार को की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें