फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लोकल ट्रेन एक्सप्रेस से ज्यादा लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। दिल्ली से कुरुक्षेत्र तक रोजाना चलने वाली लोकल ट्रेन पिछले एक महीने से लगातार देरी से पहुंच रही है। स्थिति यह है कि यह लोकल अब एक्सप्रेस ट्रेनों से भी ज्यादा लेट हो रही है। रोजाना इस ट्रेन से सफर करने वाले करीब चार हजार यात्री समय पर गंतव्य तक न पहुंच पाने के कारण परेशान हैं।
सोमवार को कुरुक्षेत्र से दिल्ली जाते समय ये ट्रेन करीब सवा घंटे की देरी से 2:38 बजे करनाल पहुंची। दिल्ली से कुरुक्षेत्र जाते समय ये ट्रेन करीब डेढ़ घंटे की देरी से 12:05 बजे करनाल पहुंची। इस लोकल ट्रेन में सबसे ज्यादा संख्या दिल्ली, सोनीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र के यात्रियों की होती है। छात्र, नौकरीपेशा लोग और छोटे कारोबारी इस ट्रेन पर रोजाना निर्भर रहते हैं। लेकिन समय पर ट्रेन न चलने से न केवल उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है, बल्कि कामकाज पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकल के अलावा ट्रेन नंबर 14507 फाजिल्का एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी के से शाम को 4:45 बजे करनाल पहुंची। अमृतसर भी एक घंटे की देरी के बाद 4:20 बजे आई। मालवा एक्सप्रेस एक घंटे की देरी के बाद शाम को सात बजे पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस भी सवा घंटे की देरी से 4:04 बजे पहुंची। यात्रियों का कहना है कि पहले लोकल ट्रेन तय समय पर मिल जाती थी और लोग आराम से गंतव्य पर पहुंच जाते थे। लेकिन अब यह एक्सप्रेस ट्रेनों से भी ज्यादा लेट होने लगी है। कई बार तो यात्री प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करते रहते हैं। नाराज यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से अपील की है कि लोकल ट्रेन की समयसारणी को दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें