फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फीडरों का लोड विभाजित, निर्बाध मिलेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
- लगातार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या से निपटने के लिए निकाला जा रहा समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। बिजली निगम की ओर से शहर के फीडरों में ढांचागत सुधार किया जा रहा है। माल रोड फीडर पर ज्यादा लोड होने के कारण लगातार ट्रिपिंग की समस्या हो रही थी। इसे देखते हुए बिजली निगम की ओर से इसका लोड अशोका फीडर में जोड़ दिया गया है। अब निगम कर्मचारियों को फाल्ट ढूंढ़ने में भी आसानी होगी।

वहीं, शहर की श्रीराम कॉलोनी 11 केवी का नया फीडर तैयार किया गया है। इससे हांसी रोड व आनंद विहार का क्षेत्र अलग-अलग विभाजित हो जाएगा। फीडरों को विभाजित करने के लिए 11 केवी की करीब 2000 मीटर तार लगाई जाएगी। यदि जरूरत पड़ी तो खंभों की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा। तारों में बदलाव होने से शहरवासियों को नंगी तारों से निजात मिलेगी। इस सुविधा से हादसों की संभावनाएं कम होगी तथा बिजली निगम के कर्मचारियों को मौसम खराब होने की स्थिति में फाल्ट ढूंढ़ने में आसानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन








शहर में जिन फीडरों पर अतिरिक्त लोड है उनकी बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए फीडरों के नवीनीकरण व विभाजीकरण का कार्य किया जा रहा है। बिजली निगम का प्रयास है कि उपभोक्ताओं को बगैर कट लगे निर्बाध रूप से बिजली मुहैया करवाई जाए। यह कार्य पूरा होने से न केवल उपभोक्ता बल्कि निगम के कर्मचारियों को जल्द फाल्ट ढूंढ़ने में मदद मिलेगी।



- कुलदीप, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें