फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: इलाज के लिए लग रही लाइन, डॉक्टर ऑफलाइन

विज्ञापन
आंखों की ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की कतार । संवाद
विज्ञापन
राम सारस्वत
विज्ञापन


करनाल। शहर का जिला नागरिक अस्पताल, जहां लोग इलाज के भरोसे से आते हैं, वहां व्यवस्था रामभरोसे चल रही है। नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में वीरवार को हालात पर कतार में लगी मरीजों ने यही कहा। केबिन पर तीन डॉक्टरों के नाम दर्ज थे लेकिन सीट पर केवल एक डॉक्टर थे।

ओपीडी में केवल डॉ. आशुतोष मित्तल ही मरीजों को देख रहे थे। कतार में लगे मरीजों ने बताया कि सुबह 9 बजे से पहले कतार में लग गए थे। डॉक्टरों की कमी से नंबर दोपहर तक भी नहीं आया। बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे सब एक ही कतार में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

ओपीडी में खड़े मॉडल टाउन से आए बुजुर्ग हरिया ने बताया कि बेटा, आंखों में दर्द है, नंबर कब आएगा पता नहीं। सुबह से खड़े हैं, डॉक्टर एक ही हैं। आरती ने बताया कि मोतियाबिंद की जांच के लिए आई हैं। घंटों इंतजार के बाद भी पर्ची आगे नहीं बढ़ी।
विज्ञापन




ढाई घंटे में ही खत्म हो जाती है ओपीडी....

-मेडिसिन विभाग में तीन चिकित्सक हैं तैनात, मौजूद सिर्फ एक

मरीज जब 12:20 बजे जनरल मेडिसिन विभाग की ओपीडी में पहुंचे तो यहां भी दो डॉक्टर मौके पर नहीं थे। इंतजार के बाद स्टाफ से पूछा। जवाब मिला कि डॉक्टर अब नहीं आएंगे। ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। मेडिसिन विभाग में तीन डॉक्टरों की तैनाती है, डॉ. प्रिया दलाल, डॉ. संजीव ग्रोवर और डॉ. वीरेंद्र नाथ। सिर्फ डॉ. प्रिया दलाल ही अपनी सीट पर मरीजों को देख रही थीं।
कतार में खड़े हुए थक जाने पर कुंजपुरा निवासी नवीन बैठ गए थे। बोले कि सरकारी अस्पताल इसलिए आए थे कि फीस कम है लेकिन यहां समय की कोई कीमत नहीं।


मरीजों का दर्द

मैं सुबह से आंखें दिखाने आया था। सुबह 10 बजे से बैठा हूं, दोपहर 12 बजे तक मेरा नंबर नहीं आया है। - मंजीत

सिर्फ एक ही डॉक्टर मरीज देख रहे हैं। अन्य नदारद हैं। ऐसे में नंबर आने में काफी समय लग रहा है। - मनगतराम


वर्जन
यह जरूरी नहीं है कि हर समय डॉक्टर अपने केबिन में ही हो। डॉक्टरों को राउंड भी लेने जाना पड़ता है। - डॉ. बलवान, पीएमओ, नागरिक अस्पताल

आंखों की ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की कतार । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें