फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी और बारिश से घंटों बिजली गुल, जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार की देर रात तेज हवाओं के बाद बरसात से जनजीवन प्रभावित हुआ। इससे जहां शहर की बिजली गुल हो गयी, वहीं जगह-जगह पेड़ गिरने से आवागमन भी बाधित हुआ। कई इलाकों में 10 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं शनिवार की देर रात से शुरू हुई बारिश रविवार की सुबह तक होती रही। मौसम विभाग की ओर से 64.4 एमएम बारिश रिकार्ड की गयी।
विज्ञापन

मानसून की दस्तक से जहां शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के लिए भी बारिश वरदान से कम नहीं है, लेकिन सबसे अधिक मौसम की मार बिजली विभाग पर पड़ी है। बारिश और तेज हवा से पहले भी कई ट्रांसफार्मर जवाब दे गये वहीं बिजली के खंभे धराशायी हो गये। शनिवार की देर रात एकबार फिर आंधी और बरसात से शहर में दर्जनों ट्रांसफार्मर के धमाके के साथ फ्यूज उड़ गए। इससे अधिकांश इलाकों में रविवार दोपहर बाद तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। कृष्णा कालोनी और आरके पुरम में अलसुबह चार बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं आई। वहीं नबीपुर फीडर से संबंधित क्षेत्रों में तूफान के कारण सुबह चार बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली गायब रही। लाइन फाल्ट के कारण महमदपुर, नबीपुर, खराजपुर व जड़ौली गांव की बिजली सप्लाई बाधित रही। नबीपुर में दो दिन से घीड़ फीडर से आने वाली बिजली लाइन में फाल्ट के कारण पहले ही किसान परेशान थे। इस लाइन में फाल्ट ढूंढा जा रहा है।
तूफान में पेड़ गिरने से पिचकी तीन रोडवेज बस
पुराना बस स्टैंड परिसर में खड़ी तीन रोडवेज की बसों पर तूफान के दौरान विशाल पेड़ उखड़कर गिर गया। तीनों बसें पिचक कर क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे पहले बीते रविवार को भी बस अड्डा परिसर में पुलिस चौकी लाइन की बिल्डिंग पर पेड़ गिर गया था, जिसे आज तक नहीं उठाया गया। यही नहीं कुछ महीने पहले भी सड़क किनारे विशाल पेड़ उखड़ने से अड्डे की बाउंड्री ध्वस्त हो गई थी। इसके अलावा डिपो कार्यालय की मुख्य इमारत के ऊपर अभी एक और विशाल पेड़ झुका हुआ है, जो हादसे का सबब बन सकता है। रोडवेज कर्मचारियों ने कहा कि 2017 में एक पेड़ गिरने पर विभाग ने नगर निगम को पत्र लिखा था लेकिन निगम ने आज तक कोई संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन

जगह-जगह जलभराव से परेशानी
बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वसंत विहार टीकरी-कैलाश रोड पर पानी भरने से वाहन चालकों को दिक्कत हुई। वहीं पुराना बस स्टैंड के कई हिस्सों में जलभराव से लोग परेशान रहे। आईटीआई चौक पर जीटी रोड पर पानी निकासी के इंतजाम नहीं होने से रविवार पूरा दिन वाहन चालक पानी से गुजरे। शहर की रेलवे लाइन पार की कालोनियों में जलभराव से कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। आइटीआई चौक से कुंजपुरा रोड के किनारे बना नाला बिना सफाई के जाम हुआ पड़ा है, जिस कारण यह भी ओवरफ्लो हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें