फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नौ दवा विक्रेताओं के लाइसेंस रद

विज्ञापन
विज्ञापन
- नियमों का उल्लंघन करने पर खाद्य एवं औषधि विभाग ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। नियमों का उल्लंघन करने पर खाद्य एवं औषधि विभाग ने नौ दवा विक्रेताओं के लाइसेंस रद किए हैं। साथ ही दवा विक्रेताओं को चेतावनी दी गई है कि लगातार निरीक्षण किया जाएगा, नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गठित जिला स्तरीय कमेटी की मासिक बैठक में यह जानकारी दी गई।
वरिष्ठ औषधि नियंत्रण अधिकारी गुरचरण सिंह ने बताया कि पिछले एक माह में लक्ष्मी मेडिकोज बरसत, शर्मा मेडिकल स्टोर बरसत, अरोड़ा मेडिकल स्टोर, गर्व मेडिकल स्टोर अंकुश मेडिकल स्टोर नगला चौक करनाल, सुरेश मेडिकल स्टोर गांव नगला मेघा, शुभम मेडिकोज गांव नगला, शिफा मेडिकल स्टोर बरसत और रुद्रा मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय एवं उप मंडलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत देश के 272 जिलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में एक एक्शन प्लान डिप्टी सीएमओ एवं रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव तैयार करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले की सभी टीमों को सक्रिय कर नशा मुक्ति की दिशा में लक्ष्य दिया जाए।
विज्ञापन

प्रयास एप पर नशा ग्रस्त लोगों का डाटा करें अपलोड
एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने डीएसडब्ल्यूओ सत्यवान को निर्देश दिए कि हावक पोर्टल या प्रयास एप पर नशा ग्रसित का डाटा आगामी एक सप्ताह में अवश्य अपलोड करवाएं। बैठक में उन्होंने बताया कि जिले में कार्यरत सभी नशा मुक्ति केंद्रों की ओर से अब तक कुल 391 नशे से ग्रस्त व्यक्तियों का डाटा एप पर अपलोड हो चुका है, शेष को भी जल्द अपलोड करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें