फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शहरी कम निकले बाहर, ग्रामीणों में ज्यादा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
- विधानसभा क्षेत्र करनाल में सबसे कम, इंद्री में सर्वाधिक मतदान
विज्ञापन


- करनाल सुबह से ही पीछे रहा, इसराना में सुबह का उत्साह दोपहर बाद घटा

- करनाल में पहले चरण में 03 और अंतिम तक 50 प्रतिशत मतदान

- इंद्री में सुबह 11.40 और शाम तक 67.10 फीसदी वोटिंग

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। लोकसभा चुनाव में इस बार शहरी मतदाताओं का उत्साह कम रहा। जबकि सुबह से उत्साहित ग्रामीणों का मतदान का जज्बा शाम तक बरकरार रहा। शहर के करीब आधे मतदाता मतदान के लिए घरों से बाहर ही नहीं निकले। ऐसे में करनाल लोकसभा सीट पर करनाल विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान हुआ।

यह क्षेत्र मतदान में सुबह के पहले चरण में ही पिछड़ गया था और शाम तक अन्य सभी आठ सीटों से पीछे ही रहा। जबकि करनाल जिले के इंद्री विधानसभा सीट पर सर्वाधिक मतदान हुआ। हालांकि सुबह यह क्षेत्र पानीपत शहरी और इसराना विधानसभा क्षेत्र से पीछे थी, लेकिन देर शाम तक ग्रामीणों के उत्साह ने इसे नंबर पर लाकर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम छह बजे तक के रिकाॅर्ड के अनुसार, यहां पर सर्वाधिक 67.10 फीसदी मतदान हुआ। जबकि करनाल विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 50 फीसदी मतदान ही हुआ। इसके अलावा इसराना सीट सुबह के चरण में पहले दो घंटे यानी नौ बजे तक यहां पर 14 प्रतिशत मतदान हुआ। इस क्षेत्र की यह बढ़त दोपहर एक बजे तक ही रही। दोपहर तीन बजे इंद्री क्षेत्र में उत्साह नजर आने लगा। यहां दोपहर को तीन बजे तक सर्वाधिक 51.30 प्रतिशत वोट डले थे।


विधानसभा सीट पर कब कितना प्रतिशत रहा मतदान

समय
09 बजे
11 बजे
01 बजे
03 बजे
05 बजे
06 बजे तक

करनाल
03.00
18.00
29.00
41.00
50.00
50.00

समालखा
08.20
21.30
35.70
45.10
54.80
54.80

नीलोखेड़ी
09.40
23.00
38.00
47.10
56.40
56.40

असंध
09.00
20.40
34.80
44.00
51.20
57.00

पानीपत ग्रामीण 08.70
18.40
31.40
43.10
54.10
60.10

पानीपत शहरी
12.00
20.50
34.10
45.30
54.60
63.00

इसराना
14.00
29.30
43.00
50.60
60.90
64.00

घरौंडा
09.30
25.00
39.10
50.60
59.60
65.30

इंद्री
11.40
24.80
38.80
51.30
62.20
67.10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें