जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई आगजनी और लूटपाट के खिलाफ और पीड़ितों के हुए नुकसान की भरपाई के लिए शुक्रवार को मार्केट एसोसिएशन क्लब, पंजाबी मार्केट एवं युवा बोलेगा मंच की तरफ से रोष मार्च निकाला गया। इसमें करनाली गेट, पंजाबी मार्केट, गोल मार्केट समेत पूरे बाजार में दो घंटे तक दुकानें बंद कर दी गई। दुकान बंद न करने को लेकर कुछ दुकानदारों से झगड़ा भी हुआ। विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने भी मेन बाजार में पैदल मार्च किया।
विरोध जता रहे प्रेम शर्मा, डॉ. दीप, तरावड़ी अध्यक्ष हरीश मदान, सन्नी सचदेवा, साहिल गिरधर, ऋषभ सचदेवा, प्रदीप भटनागर, अजय राणा, नीतिन सचदेवा, लक्की आनंद, भारत शर्मा, अमन पोपली, शाम औंकार ने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन के तहत हुए नुकसान की भरपाई जल्द की जाए।
आरक्षण आंदोलन के नाम पर व्यापार को मिटाना, निर्दोषों पर अत्याचार व खौफ पैदा करना यह मंजूर नहीं होगा। लोगों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि आरक्षण आंदोलन के कारण प्रदेश 20 वर्ष विकास के क्षेत्र में पिछड़कर पीछे चला गया है। इसके लिए जो नेता, अधिकारी व कर्मचारी दोषी हैं, उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर जेल में डाला जाए।