कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि हल्के की कई समस्याओं के लिए उपायुक्त निशांत यादव ने उन्हें साढ़े दस बजे कार्यालय में मिलने का समय दिया था। लेकिन वह नहीं मिले और लगभग 35 मिनट इंतजार करके आ गया। विधायक ने कहा कि इससे पता चलता होगा कि वह आमजन के साथ कैसा व्यवहार करते होंगे। अब वह इस बारे में चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखेंगे।
गोगी असंध की अनाज मंडी में पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। गांव जयसिंहपुर और असंध शहर में मुख्य नेशनल हाइवे पर पानी भरे होने के सवाल पर गोगी ने कहा कि 14 जुलाई को केंद्रीय मंत्री नीतिन गड़करी ने इस सड़क का उद्घाटन कर दिया। जिसका अभी तक निर्माण भी पूरा नहीं हुआ है। वहीं अनाज मंडी पानी से भरी है परंतु इस ओर न तो मार्केट कमेटी सेक्रेट्री का ध्यान है न ही मंडी के निर्माण के दौरान यहां सीवरेज की व्यवस्था की गई। मौके पर युवा नेता रूपिंद्र नरुला, पूर्व चेयरमैन सुरजीत राणा, सिटी प्रधान जितेंद्र चोपड़ा, सिराजुदीन, सोनू झब्बर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।