फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिले को नशामुक्त बनाने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण ने शुरू किया अभियान

Sun, 07 Dec 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। लोगों में नशे की समस्या के निदान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को नशा मुक्त हरियाणा मिशन का शुभारंभ किया गया। यह अभियान छह जनवरी तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत प्राधिकरण की ओर से विशेष जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों व आमजन को नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. इरम हसन ने बताया कि हालसा पंचकूला के आदेशानुसार और जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में जिला के विभिन्न स्थानों, गांवों व स्कूलों में नशा मुक्त हरियाणा मिशन के अंतर्गत जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाना है।आठ दिसंबर को वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संबंधित विभागों, पैनल अधिवक्ताओं व पीएलवी मिशन को सफल बनाने के लिए जानकारी प्रदान की जाएगी। शनिवार को सह लीगल एड डिफेंस काउंसलर सोनू कुमार ने लेबर चौक पर जागरूकता शिविर लगाकर नशा मुक्त हरियाणा मिशन का शुभारंभ किया। श्रमिकों को नशे से होने वाले नुकसानों की जानकारी दी और दूर रहने की प्रेरणा दी। श्रमिकों को उनके अधिकारों से अवगत कराया।
विज्ञापन


पैरा लीगल वालंटियर डॉ. नीना ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नशा मुक्त हरियाणा मिशन में भाग लेकर जन साधारण को नशे से होने वाले नुकसानों की जानकारी देने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। डॉ. नीना ने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माडल टाउन, और डीएवी महाविद्यालय में स्टाफ व विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।

विदित हो कि अमर उजाला ने जिले में 39 गांवों के नशे के कारण हाई रिस्क पर होने का मामला उठाया था। इस दौरान सिलसिलेवार खबरें प्रकाशित करके हालात को उजागर किया गया था।
विज्ञापन


लोक अदालत की दी जानकारी
पैरा लीगल वालंटियर अज्ञा पाल ने मटका चौक पर जागरूकता शिविर लगाकर 13 दिसंबर को जिला न्यायालय सहित सब डिवीजन इंद्री, असंध और घरौंडा में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सूचना दी। ट्रैफिक इंस्पेक्टर रोशन लाल व टीम की ओर से चालान ड्राइव का आयोजन किया गया। ब्रेकथ्रू इंचार्ज कमला व टीम द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैमला में स्टाफ व विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया और नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई। गांव चौरा में भी ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें