फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रेलवे फुट ओवरब्रिज और पिंगली डेयरी पर लगेंगी एलईडी लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पिंगली डेयरी और रेलवे फुट ओवरब्रिज पर निगम एलईडी लाइटें लगाएगा। पिंगली डेयरी क्षेत्र में 11 मीटर ऊंचे खंभों पर 70 वॉट की हाईपॉवर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। रेलवे फुट ओवरब्रिज पर ऊर्जा बचाने वाली लाइटें लगाई जाएंगी। दोनों स्थानों पर लंबे समय से अंधेरे की वजह से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे कार्य पर करीब 10 लाख रुपये का खर्च आएगा। खास बात यह है कि एलईडी लाइटें न सिर्फ बेहतर रोशनी देंगी, बल्कि पारंपरिक बल्बों की तुलना में बिजली की खपत भी काफी कम होगी। स्थानीय लोगों ने निगम के इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि अंधेरे की वजह से अक्सर दुर्घटना और असुरक्षा की आशंका बनी रहती थी। अब इन स्थानों पर रोशनी होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार ने बताया कि यहां पर रात के समय अंधेरा होने और लाइटें न होने की शिकायत मिली थी। जिस पर निगम अधिकारियों को दोनों जगह का सर्वे कर लाइटों का निरीक्षण करने के आदेश दिए गए। सर्वे में सामने आया कि यहां लाइटों की आवश्यकता है। आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां लाइटें लगवाई जाएंगी। शहर के लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें