फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मेहनत से लगाई सफलता की छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रेया ने किया स्कूल में टॉप
विज्ञापन


करनाल। एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रिंसिपल कीर्ति शर्मा ने बताया कि श्रेया ने 455 अंक से स्कूल में टॉप किया। इसके अलावा मधु ने 432, भावना ने 418 अंक प्राप्त किए। 17 छात्राओं की मेरिट रही। शिक्षिका सुमन और मनीषा ने छात्राओं को सम्मानित किया। ब्यूरो



सिमरन का स्कूल में अव्वल

करनाल। जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रिंसिपल कोमल लाठर ने बताया कि सिमरन ने 95 प्रतिशत अंक से टॉप किया। इसके अलावा अश्विन ने 94, प्रथा 92, दीया 91 प्रतिशत अंक से अव्वल रही। प्रबंधक वीरेश जैन ने मेधावियों को सम्मानित किया। ब्यूरो
विज्ञापन




रूप शर्मा ने किया स्कूल में टॉप

करनाल। जेपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। निदेशक डॉ. संजय पठानिया, लेफ्टिनेंट कर्नल सुमन पठानिया और प्रधानाचार्य इंदु बाला ने बताया कि रूप शर्मा ने 500 में से 464 अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया। इसके अलावा आंचल ने 451, अमोग अरोड़ा ने 446, महक ने 444, सक्षम शर्मा ने 415, गुरप्रीत ने 414, प्रिंसी ने 413, खुशी ने 412 , हर्षिता ने 406, अंजलि ने 406 और तानिया शर्मा ने 405 अंक प्राप्त किए हैं। सभी बच्चों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। ब्यूरो



सतविंदर ने चमकाया नाम

तरावड़ी। गीता मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 21 बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में सतविंदर ने 95, गुरलीन 93 प्रतिशत, मनप्रीत, हर्ष, युवराज 91 और सुखप्रीत 90 प्रतिशत अंक से सफल हुए। प्रबंधक बालकृष्ण त्रिपाठी और प्रधानाचार्य रागिनी राय ने मेधावियों को सम्मानित किया।



17 विद्यार्थियों को किया सम्मानित

करनाल। सनातन धर्म बाल मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दसवीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। प्रबंधक सुरेश पुरी और प्रिंसिपल धनेश चंद्र ने बताया कि 17 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्रापत किए हैं। मेधावियों को सम्मानित किया गया। ब्यूरो



गुरुकुल में तान्या अव्वल

मूनक। आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा की तीन लड़कियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर नाम रोशन किया। प्रधान सुखबीर मान ने बताया कि तान्या ने 492 अंक, आंचल राणा ने 485 अंक और शगुन ने 476 अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य गुरप्रीत कौर ने बताया कि गुरुकुल के अंदर कोई भी सोशल मीडिया के द्वारा पढ़ाई नहीं की जाती। मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन




जतिन स्कूल में प्रथम

करनाल। एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रिंसिपल रेनू गुप्ता ने बताया कि जतिन ने 92.2 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया। इसके अलावा केशव ने 91.2, प्रिंस ने 89.2 प्रतिशत अंक लेकर बाजी मारी। 12 विद्यार्थी मेरिट और 40 प्रथम श्रेणी में रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें