करनाल। दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 की ओर से शनिवार को सुबह 24वीं इंटर हाउस क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ की शुरुआत विद्यालय परिसर से शुरू होकर नूरमहल चौक पर संपन्न हुई।
करीब चाल किलोमीटर की दौड़ में जूनियर बालिका वर्ग में परिधि प्रथम, एश्लीन द्वितीय और वृंदा तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालक वर्ग में लक्षित ने प्रथम, हर्षमन ने द्वितीय और वंशदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में परनीत कौर प्रथम, इशिका नरवाल द्वितीय और लक्षिता तृतीय रहीं। सीनियर बालक वर्ग में जयदेव ने प्रथम, अर्शदीप ने द्वितीय और कुणाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
दयाल सिंह कॉलेज ट्रस्ट सोसायटी के जनरल मैनेजर रिटायर्ड ब्रिगेडियर रणधीर सिंह ने हरी झंडी दिखा कर दौड़ की शुरुआत की। प्रधानाचार्य शालिनी नारंग ने पौधा देकर उनका सम्मान किया। प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के सभी शिक्षक–शिक्षिकाओं, खेल विभाग और सहयोगी स्टाफ के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।