फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जय अंबे रेफ्रिजेशन की दुकान में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। चोरों ने शहर के ओल्ड चार चमन स्थित जय अंबे रेफ्रिजेशन की दुकान से लाखों रुपयों का सामान चोरी कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ओल्ड चार चमन निवासी संजय गुप्ता ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दुकान जय अंबे रेफ्रिजेशन के नाम से दुकान है। जहां से 150 किलोग्राम कापर पाइप, 20 पीस एसी मोटर, 12 पीस एसी कंडेसर सहित अन्य सामान चोरी हुआ मिला। उन्होंने बताया कि छह मई को दुकान बंद करके गए थे जब वे आठ मई को लगभग सुबह 10 बजे दुकान पहुंचे तो सामान चोरी हुआ मिला। पीड़ित ने बताया कि चोर दुकान की सीढ़ियों पर रखे टीन को उठाकर अंदर घुसे थे और दुकान का सामान भी सीढ़ियों के रास्ते छत से चोरी किया गया है। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें