फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सुखदेव गोगामेडी की हत्या के विरोध में जलाया पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या से राजपूत समाज में रोष है। जिसके विरोध में शानिवार को राजपूत समाज के लोगों ने शहर की सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम ड्यूटी मजिस्ट्रेट को अमन कुमार नगराधीश को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पुतला भी फूंका गया।
इससे पूर्व राजपूत महासभा के सदस्यों ने सेक्टर आठ स्थित महाराणा प्रताप भवन में दिवंगत गोगामेड़ी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राजपूत समाज के लोगों ने अशोक गहलोत और राजस्थान पुलिस के विरोध में नारे लगाए। प्रदर्शनकारियो ने सेक्टर आठ राजपूत धर्मशाला से लेकर निर्मल कुटिया चौक होते हुए जिला सचिवालय तक रोष स्वरूप मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राजपूत सभा के संरक्षक कर्नल देवेंद्र सिंह, प्रधान डॉ एनपी सिंह, अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या से देश के राजपूत समाज में रोष है। हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें फांसी की सजा दी जाए। मौके पर जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि सोहन सिंह राणा, महासचिव बृजपाल राणा एडवोकेट, कुलदीप नंबरदार, गुरदीप राणा, वीरेंद्र चौहान, यशवीर कुक्कू, मोहर सिंह, कुलदीप चौहान, प्रदीप चौहान, अमित सिंह, ऋषि पाल सहित काफी संख्या में राजपूत समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें