फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी में लाजपत राय के योगदान को सराहा

Wed, 29 Jan 2014 12:22 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर शहीद लाला लाजपत राय की जयंती पिहोवा चौक के पास लाला लाजपत राय शापिंग कांप्लेक्स में मनाई गई। एडीसी अरविंद मल्हान और उपपुलिस अधीक्षक रविंदर तोमर कार्यक्रम में शामिल हुए। इन अधिकारियों ने हवन में आहुति डाली, वहीं लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


एडीसी ने लाला लाजपत राय के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि साइमन कमीशन वापस जाओ की आवाज बुुलंद करते हुए अंग्रेजों की लाठियों से लालाजी शहीद हुए थे। उनकी शहादत से भारतवर्ष का अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त होने का मार्ग प्रशस्त हुआ। डीएसपी रविंदर तोमर ने भी लाला लाजपत राय को जंगे आजादी का एक महान नायक बताया। उनकी शहादत को सलाम करते हुए तोमर ने कहा कि ऐसी विभूतियों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए।

हमें राष्ट्र को मजबूत बनाए रखने के लिए यथासंभव योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर नरेश गुप्ता, सुरेंद्र गोयल, मुकेश गर्ग, सोमनाथ बंसल, चंद्र शर्मा, सुल्तान सिंह, मलकीत सिंह, शीतल भारद्वाज, ललित घेरा, कमल सिंघला, धर्मेश ग्रोवर, वीरेंद्र सिंगला, लालजप जैन, रविंद्र गर्ग, देशराज, अश्वनी गर्ग, रविंदर गोयल, समीर, गगन, गौरव, अमित, दीपक, सुरेश, प्रवीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें