फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रैक्टर से उतरते समय बिगड़ा संतुलन, ट्रॉली के नीचे आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रविवार रात बीजना से स्टौंडी जा रहे ट्रैक्टर से उतरते समय एक 21 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार निवासी श्याम के रूप में हुई है। वह करनाल में रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता था और ईंट भट्ठे पर काम करता था।

श्याम 11 अक्तूबर को कहीं से घर लौट रहा था। उसने रास्ते में ट्रैक्टर चालक से लिफ्ट ली और ट्रैक्टर पर बैठ गया। जब वह ट्रैक्टर से नीचे उतरने लगा, तो चालक ने उसे रोकने की कोशिश की। हालांकि, ब्रेक लगने से पहले ही श्याम ने छलांग लगा दी। इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह खाली ट्रॉली के नीचे आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल श्याम को आसपास मौजूद लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे वहां मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव को शवगृह में रखवा दिया गया। इसके बाद परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी गई। सोमवार को परिवार के करनाल पहुंचने पर शव की शिनाख्त करवाई गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। सदर थाना प्रभारी तरसेम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें