निगदू। गांव सांवत में एक 52 वर्षीय मजदूर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मजदूर ओवरफ्लो तालाब का पानी दूसरे तालाब में काट रहा था इस बीच हादसा हो गया। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा दिया।
मृतक के बेटे रविंद्र ने बताया कि पिता रामकुमार खेतों में मजदूरी का काम करते थे। मंगलवार शाम को गांव का एक तालाब ओवरफ्लो हो गया तो उसका पानी वह दूसरे तालाब में काट रहे थे। इस दौरान उनका पांव फिसल गया और वह 25 फीट गहरे तालाब में डूब गए। इस दौरान एक ओर व्यक्ति उनके साथ था। उसने इसकी सूचना गांव में दी। ग्रामीणों ने उस तालाब का पानी निकाला और फिर उसके पिता के शव को बाहर निकाला। निगदू थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।