गांव कलहेड़ी में मकान का निर्माण करते समय छत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया है। गांव कलहेड़ी निवासी जसमेर के मकान पर गांव का ही राजबीर मजदूरी का कार्य कर रहा था।
काम करते समय मजदूर राजबीर अचानक छत से गिर गया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।