फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बजीदा के एक राइस मिल में कार्यरत मजदूर मशीन पर काम करते समय पंखे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यह हादसा मोटर में मफलर फंसने के कारण हुआ। मृतक के परिजनों ने राइस मिल संचालक पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चांद समंद निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसका चाचा नरेश कुमार कई महीनों से दुनार राइस मिल प्लांट में मजदूरी करता था। जहां उसके साथ गांव का ही अभिमन्यु भी काम करता है। 14 फरवरी की रात करीब सात बजे अभिमन्यु का फोन आया कि नरेश की चोट लगने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां अभिमन्यु ने बताया कि नरेश कुमार कल राइस मिल में प्लांट के ऊपर चावल का टैंक देखने गया था। इसी दौरान एलिवेटर की मोटर जो कि बिना कवर की थी। उसमें नरेश का मफलर फंस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। अभिमन्यु ने बताया कि नरेश कुमार ने एलिवेटर की मोटर को ढकने के लिए मिल संचालक को कई बार कहा था लेकिन संचालक ने हर बार अनसुना किया। इसका खामियाजा नरेश को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
-थाना प्रभारी संजीव मलिक ने बताया कि दुनार राइस मिल में कार्यरत एक मजदूर की मौत हो जाने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मिल संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें