फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूसगढ़ में तोड़फोड़ व आगजनी मामले में 10 और गिरफ्तार,

विज्ञापन
विज्ञापन
फूसगढ़ की वाल्मीकि बस्ती में हुई तोड़फोड़ व आगजनी के मामले में पुलिस ने सोमवार को 10 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभी तक 26 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि जल्द नामजद 11 और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं समाज के लोगों का फूसगढ़ में धरना जारी है।
विज्ञापन

फूसगढ़ में धरने पर बैठे समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम देकर कहा था कि यदि पुलिस दो दिन में नामजद सभी 37 आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो वह आंदोलन तेज करेंगे। 11 फरवरी को गांव फूसगढ़ की वाल्मीकि बस्ती में गांव के ही सीता नाम के व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ 15 घरों में तोड़फोड़ कर तीन मोटरसाइकिलों को आग लगा दी थी। बस्ती के लोगों का आरोप था कि आरोपी सीता उनके बच्चों से जबरदस्ती नशा बिकवाता है। जब बच्चे नशा बेचने से मना करते हैं तो वह मारपीट करता है। इसी कारण आरोपी सीता ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ हमलाकर उनके घरों में तोड़फोड़ की है। उसके बाद पुलिस प्रशासन ने समाज के लोगों की शिकायत पर 37 लोगों को नामजद कर करीब 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। अभी तक पुलिस ने 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 12 फरवरी को तीन व 13 फरवरी को दस आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 15 फरवरी को आरोपी अजय, पुनीत, दीपक, सोनू गुप्ता, रोशन पासवान, दीपक कुमार, रवि शंकर, सुरजीत, सचिन, अंकुश उर्फ प्रवेश को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी नाबालिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें