करनाल। सेक्टर-7 में पैदल काम के लिए जा रहे युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दुष्यंत के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक के पड़ोसी ईश्वर ने बताया कि दुष्यंत रोजाना की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। जब वह सेक्टर-7 के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। दुष्यंत के दो बच्चे हैं। इनमें एक बेटा और एक बेटी है। ब्यूरो