माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/मधुबन। ऊंचा समाना गांव में हुई राजमिस्त्री सोनू की हत्या का राज खुल गया है। पुलिस की जांच में हत्यारोपी नाबालिग बेटा ही निकला है।
आरोपी पढ़ाई पर ध्यान देने के बजाय ज्यादातर समय घूमने-फिरने में बर्बाद कर देता था, इस कारण पिता उसे रोकते थे और खर्च के लिए रुपये नहीं देते थे जिससे वह काफी नाराज था।
रात को घर के पास पशुबाड़े में सो रहे पिता की हत्या करने के बाद आरोपी वापस कमरे में आकर सो गया। पुलिस व परिजनों को गुमराह करने के लिए वह सुबह उठकर सबसे पहले पशुबाड़े में गया और जोर से चिल्लाया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और पुलिस को बुलाया गया।
पूछताछ के दौरान भी पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने चौरा गांव के युवकों पर हत्या का शक जाहिर कर दिया, जिनकी उसके पिता से दुश्मनी थी व उनके साथ झगड़ा हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो आरोपी आते-जाते दिखाई दिए। इसके बाद पूछताछ में राज खुल गया।