इंद्री। ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल, दरड़ में शनिवार को सहोदय अंतर-विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न सहोदय सदस्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में अनुपम शिक्षा निकेतन कुटेल ने प्रथम, ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल निसिंग ने द्वितीय और एसडी मॉडल स्कूल करनाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में दून इंटरनेशनल स्कूल करनाल ने प्रथम, ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल निसिंग ने द्वितीय और अनुपम शिक्षा निकेतन कुटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इंद्री के पुलिस उपाधीक्षक सतीश गौतम व सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स करनाल के अध्यक्ष डॉ. राजन लांबा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। विद्यालय प्रबंधन की ओर से परवीन डाबरा और ऋषि राज लांबा उपस्थित रहे। विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।