फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की खुशी के लिए कुश्ती के साथ मुस्कान ने शुरू की जूडो

विज्ञापन
करनाल खिलाड़ी मुस्कान।
विज्ञापन
गोल्ड विजेता कुश्ती खिलाड़ी ने पिता के सपनों को साकार करने के लिए जूडो में भी हाथ आजमाएं। कड़ा अभ्यास किया और अपने प्रतिद्वंद्वी को चित कर प्रथम स्थान भी हासिल किया। ये दास्तां है संघर्ष की भट्ठी में तपती गांव बस्तली के गरीब परिवार में जन्मी मुस्कान की।
विज्ञापन

मुस्कान गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10वीं क्लास की छात्रा है। पिता दिहाड़ी मजदूरी करके घर का गुजर बसर करते हैं। मुस्कान से छोटी एक बहन व छोटा भाई है, मुस्कान सबसे बड़ी है। 17 वर्षीय मुस्कान ने दो साल पहले गांव में ही कुश्ती का प्रशिक्षण लेना शुरू किया। सपना संजोया कि पुलिस में भर्ती हो घर की माली हालत को सुधारेगी। दो वर्षों की कड़ी मेहनत रंग लाई और मुस्कान ने ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर 15 मेडल जीत लिये। नेशनल स्तर पर भी एक गोल्ड जीता। पिता महेंद्र चाहते थे कि बेटी जूडो में गोल्ड जीते। पिता के सपने के लिए बेटी जूडो के मैदान में कूद पड़ी। जिलास्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए नामांकन भरा, दो दिन पहले ही जूडो का कड़ा अभ्यास किया और बुधवार को कर्ण स्टेडियम स्थित कालीदास रंगशाला में अपने प्रतिद्वंद्वी को चित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
57 केजी में लिया भाग
मुस्कान गांव में कुश्ती का अभ्यास करती है यहीं नहीं कुश्ती के साथ साथ वह कबड्डी भी खेलती है पिता ने कहा कि जूडो खेलो तो जूडो में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया। 17 वर्षीय मुस्कान अंडर-19 खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेती है। पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं, माता घर के कामकाज करती है। घर की माली हालत है।
विज्ञापन

पढ़ाई लिखाई में भी होशियार
मुस्कान गांव बस्तली के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10वीं क्लास की छात्रा है। पढ़ाई लिखाई में भी मुस्कान काफी होशियार है। अभी तक हर क्लास में उनके 60 से 70 प्रतिशत नंबर आते रहे हैं। 10वीं कक्षा में होने के कारण उन पर दोहरी जिम्मेदारी है। एक तरफ पढ़ाई तो दूसरी तरफ खेल व पिता का सपना।
पुलिस में भर्ती होने का है सपना
मुस्कान का सपना पुलिस में भर्ती होकर देश सेवा करना है। पिता महेंद्र चाहते है कि बेटी रेलवे में भर्ती हो। अपने और पिता के सपने को लेकर दिन रात कड़ी मेहनत कर रही है। हर रोज मुस्कान तीन घंटे सुबह और तीन घंटे शाम को कड़ा अभ्यास करती है। घर की माली हालत होने की वजह से हेल्दी डाइट भी नहीं मिल पाती। मुस्कान छोटी बहन व छोटे भाई सपनों को भी संवारना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें