फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लॉन्ग जंप में कुशाल और शॉट पुट में प्रिंस प्रथम

Sat, 31 Jan 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
100 मीटर दौड़ में भाग लेते छात्र । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री में आयोजित दोदिवसीय स्कूल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। लॉन्ग जंप में कुशाल प्रथम, आकाश द्वितीय और गुरुदेव तृतीय रहे। शॉट पुट में प्रिंस प्रथम, पारस द्वितीय और यीशु तृतीय स्थान पर रहे।
200 मीटर दौड में समर प्रथम व वंश द्वितीय रहे। 400 मीटर में हरिवंश प्रथम व वंश द्वितीय रहे। 100 मीटर दौड़ में राकेश प्रथम, हर प्रसाद द्वितीय और विलायती तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में देव प्रथम, मिराज द्वितीय और अलीशान तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. करनैल चंद की अध्यक्षता व
खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह मंढान ने कहा कि खेल मानव जीवन के लिए अनिवार्य हैं। ये न केवल शारीरिक शक्ति, चुस्ती-फुर्ती और रोगों से सुरक्षा प्रदान करते हैं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और टीम भावना जैसे सामाजिक गुण भी विकसित करते हैं। प्राचार्य डॉ करनैल चंद ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित खेलकूद से शरीर मजबूत और फुर्तीला बनता है, मांसपेशियां सशक्त होती हैं और हृदय रोग, मोटापा व मधुमेह जैसी बीमारियों से बचाव होता है। धर्मेंद्र चौधरी, डॉ. बारूराम मंढान, अनिल आर्य व रजत शर्मा, कर्ण सिंह, वेद, सुचेता कम्बोज, मनदीप, सोनिया, पूनम, दिनेश कुमार, सूरजभान, रविंद्र, मंजू, ममतेश, माधुरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें