फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 400 मीटर दाैड़ में कुशल और रीतू प्रथम

Sun, 15 Feb 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
 इंद्री पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान विजेता 
विज्ञापन
इंद्री।
विज्ञापन

मेरा युवा भारत संगठन ने शनिवार को इंद्री के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एकदिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। कुंजपुरा व इंद्री खंड के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। लड़कों की 400 मीटर दौड़ में कुशल प्रथम, कमल द्वितीय व हर्षदीप तृतीय रहे। लड़कियों में रीतू पहले, दीक्षा दूसरे व दोक्षित तीसरे स्थान पर रहीं।
वॉलीबॉल में जनेसरों स्कूल प्रथम व गुढ़ा द्वितीय स्थान पर रहा। लड़कों की लंबी कूद में कुशल पहले, हर्षदीप दूसरे व हरवेश तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में दोक्षित प्रथम, पायल द्वितीय व मापी तृतीय रहीं। खो-खो में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की लड़कियों की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन की सोनिया व अर्चना ने बताया कि खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी जिला व प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप, मार्केट कमेटी चेयरमैन महिंद्र पंजोखरा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें