फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अमृतसर ने 5 तो लोकल ने कराया 2 घंटे इंतजार

Sun, 15 Feb 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

दिल्ली अंबाला रेलवे ट्रैक पर ट्रेनें अधिक देरी से आ रही हैं। शनिवार को दिल्ली से अंबाला जाने वाली ट्रेनों में अमृतसर एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से सुबह 10:16 बजे आई। मालवा एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से सुबह 7:40 बजे और नई दिल्ली कुरुक्षेत्र लोकल दो घंटे की देरी से दोपहर को 12:36 बजे आई।
विज्ञापन

नेताजी एक्सप्रेस करीब एक घंटे की देरी से रात को 12 बजे पहुंची। इनके अलावा सचखंड, अमृतसर इंटरसिटी, जम्मू मेल, पश्चिम, फाजिल्का, गीता जयंती भी करीब पौने घंटे की देरी से पहुंची। दूसरी ओर अंबाला से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में कुरुक्षेत्र दिल्ली लोकल एक घंटे की देरी के बाद दोपहर को 2:29 बजे आई। संभलपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पौन घंटे की देरी के बाद सुबह 4:22 बजे पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें