फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए हाय तौबा मची

Wed, 19 Feb 2014 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शेख चेहली मकबरे के पास मेन लाइन में लीकेज से शहर के कई क्षेत्रों में पानी के लिए हाय तौबा मची है। निर्माण सामग्री से भरा एक ट्रक सड़क के उस हिस्से में अचानक धंस गया, जहां लीकेज हो रहा था। ट्रक घर और दुकान पर जा गिरा। लगातार पानी रिसने और ट्रक के गिरने से घर व दुकान में दरारें आ गईं।
विज्ञापन


तीन दिनों से जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लीकेज को दुरुस्त करने में जुटे रहे, जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार सुबह से शाम तक शहर का चक्रवर्ती मोहल्ला, दर्रा खेड़ा, धोबी मोहल्ला, स्थाण्वीश्वर कालोनी, मसीता हाउस सहित कई जगह पानी की सप्लाई बंद रही।


सबमर्सिबल से टपकता रहता है पानी
एक तरफ तो विभाग की ओर से लोगाें को पानी की एक-एक बूंद बचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं, दर्रा खेड़ा के समीप लगे सबमर्सिबल में पानी का रिसाव हो रहा है। कुछ लोगों ने बताया कि वाहन चालकों के सबमर्सिबल को नुकसान पहुंचाने से पानी का रिसाव हो रहा है।
विज्ञापन


यह मार्ग रहे बाधित
सौ फुटी रोड से शेख चेहली मकबरा जाने वाली सड़क बाधित रही। यह मार्ग शेख चेहली मकबरा, स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर, हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ श्रीदेवीकूप मां भद्रकाली मंदिर व दर्जनों गांवों की ओर जाती है।

मकान की छत बल्लियों पर अटकी
धोबी मोहल्ला निवासी कविता ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सुबह का नाश्ता करने के लिए बैठे ही थी कि अचानक जोर का धमाका हुआ। उन्हें ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो। बाहर आकर देखा कि एक ट्रक जमीन में धंस गया है और उनके मकान पर आ गिरा। इससे उनके मकान की दीवारों में दरारें आ गईं। अब हालत यह है कि उनकी छत बल्लियों के सहारे टिकी हुई है।


तीन दिनों से नहीं खुली दुकान
कृष्ण लाल शर्मा ने बताया कि उनके बेटे की दुकान गुरु कृपा शटरिंग स्टोर के नाम से है। तीन दिन पहले हुई दुर्घटना में दुकान का शटर टूट गया। वहीं, लगातार पानी चलने के कारण उनकी दुकान में भी दरारें पड़ गईं। पिछले तीन दिनों से उनकी दुकान बंद पड़ी है।

पेयजल किल्लत से हुई परेशानी
गृहिणी कमलेश ने बताया कि सुबह पानी न आने के कारण उनके लिए काफी परेशानी रही। पेयजल किल्लत के कारण सुबह का नाश्ता नहीं बन पाया और बच्चों को भूखे पेट ही अपने दफ्तरों में निकलना पड़ा।


पेयजल सप्लाई दुरुस्त कर दी जाएगी : एसडीओ
जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रूपेश कुमार ने बताया कि 17 फरवरी को उन्हें सूचना मिल चुकी थी, जिसके बाद उन्होंने अगले दिन सुबह ही कर्मचारियों को भेजकर काम शुरू करवा दिया था।

उन्हाेंने बताया कि कर्मचारियों द्वारा लीकेज बंद कर दी गई है। इससे पहले पानी की सप्लाई को बंद किया गया, जिससे पूरे शहर में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। ट्यूबवेल में लीकेज के संदर्भ में उन्होंने कहा कि उसे भी दुुरुस्त करवा दिया जाएगा।ट
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें