फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी ने छह विकेट से जीता मुकाबला

Sun, 30 Nov 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
.प्लेयर ऑफ दी मैच को सम्मानित करते कोच उधम संवाद
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

निशान पब्लिक स्कूल में 11 दिवसीय एंटर क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी और बालाजी क्रिकेट अकादमी के बीच मैच खेला गया। कुरुक्षेत्र अकादमी ने छह विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए बाला जी क्रिकेट अकादमी 27 ओवर में 97 के स्कोर पर आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी की टीम ने 23.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज युवराज ने चार ओवर में सात रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। उनका साथ देते हुए टीम के कप्तान सिद्धार्थ ने चार ओवर में पांच रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को बड़ा स्कोर करने से रोका। बाला जी क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाज रेयान ने 49 बॉल पर 40 रन बनाए। लेकिन अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर नहीं बना सके। सिद्धार्थ को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें