फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कुंजपुरा के मनीष की अमेरिका में मौत

Tue, 31 Dec 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कुंजपुरा के 27 वर्षीय युवक मनीष की अमेरिका में हार्टअटैक से मौत हो गई है। परिजनों ने सीएम से गुहार लगाई की युवक का शव भारत मंगवाया जाए, जिससे गांव में ही युवक का अंतिम संस्कार किया जाए।
विज्ञापन

मनीष के बड़े भाई कर्णदीप ने बताया कि उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले छोटे भाई मनीष को अमेरिका भेजा था। इसके लिए उन्होंने करीब 38 लाख रुपये का कर्ज लिया था।
मनीष न्यूयॉर्क में किराये के कमरे में रहता था। रात को खाना खाने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। उसके दोस्त ने बताया था कि मनीष को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। वह उसे डॉक्टर के पास लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि उसे हार्ट अटैक हुआ है। वह एक स्टोर पर वह कार्य कर रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें