फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेब कतरों ने पूर्व सरपंच के पचास हजार उड़ाए

Tue, 13 May 2014 11:36 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को बस अड्डे पर जेब कतरों ने गांव अरडाना के पूर्व सरपंच रामरत्न शर्मा की जेब से पचास हजार रुपये साफ कर दिए। पूर्व सरपंच के अनुसार एसपी अभिषेक गर्ग ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


 पूर्व सरपंच ने बताया कि वह दोपहर बाद करीब दो बजे अपने गांव जाने के लिए बस अड्डे पर पहुंचे। उन्होंने करनाल से ही किसी पहचान के व्यक्ति से पचास हजार रुपये लिए थे। यह रु पये उनके कुर्ते की जेब में थे। उसने असंध जाने वाले बूथ से असंध का टिकट लिया। उन्हें 32 नंबर सीट दी गई। वह बस में बैठे थे।

उन्होंने बस में बैठने के बाद कैथल रोड पर पश्चिम यमुना नहर के पास पहुंच कर जेब चेक की तो जेब से रुपये साफ होना पता लगते ही उनके होश उड़ गए। तब तक बस जेल के पास पहुंच चुकी थी। वह जेल के पास बस से उतर गए। वापस आकर बस स्टैंड पुलिस चौकी को घटना की लिखित सूचना दी। पूर्व सरपंच के अनुसार टिकट लेने के दौरान लाइन में दो महिलाएं और चार पांच पुरुष थे। पूर्व सरपंच बाद में एसपी अभिषेक गर्ग से भी मिले। उन्होंने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें