करनाल। हिंदी और हरियाणवी के कवि और लेखक कृष्ण कुमार निर्माण को 22 फरवरी को हरियाणवी साहित्य में योगदान देने के लिए निराला हरियाणा साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कलानौर में निराला साहित्यिक एवं कला मंच यह सम्मान देगा।
शिक्षा विभाग, हरियाणा में द्वितीय श्रेणी राजपत्रित अधिकारी के रूप में कार्यरत कृष्ण कुमार निर्माण को यह सम्मान उनकी हरियाणवी भाषा में लिखे गजल संग्रह बखत-बखत की बात, हरियाणवी लघु कविता संग्रह बखत-बखत के बोल और हरियाणवी कुंडली संग्रह मन कै जाल्लै, लघु कविता संग्रह घणा बदलग्गा यार जमाना के तहत अवदान के लिए दिया जाएगा। उनकी अब तक दस पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इनमें से चार हरियाणवी और छह हिंदी भाषा की हैं। संवाद