फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: क्रिश का विश्व मॉडर्न पेंटाथलॉन के लिए चयन

विज्ञापन
खिलाड़ी क्रिश
विज्ञापन
करनाल। जिले के खिलाड़ी क्रिश कादयान का चयन आगामी विश्व मॉडर्न पेंटाथलॉन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 26 से 29 अक्तूबर तक दुबई में आयोजित की जाएगी। क्रिश कादयान इस स्पर्धा में भारतीय चुनौती का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान बायथले और ट्रायथलॉन जैसी प्रमुख स्पर्धाओं का आयोजन होगा। क्रिश इन स्पर्धाओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने का प्रयास करेंगे। उनके कोच बसंत ने इस चयन पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। कोच बसंत ने बताया कि क्रिश ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए लंबे समय से कड़ा अभ्यास किया है। यह उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है।
मॉडर्न पेंटाथलॉन के अंतर्गत आने वाली बायथले और ट्रायथलॉन स्पर्धाएं बहुआयामी होती हैं। इन खेलों में खिलाड़ियों के स्टेमिना, स्पीड और तकनीक की कड़ी परीक्षा ली जाती है। इसमें दौड़ और तैराकी जैसी विभिन्न शारीरिक गतिविधियां शामिल होती हैं। खिलाड़ी को इन सभी क्षेत्रों में निपुण होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें