प्रत्रकार वार्ता को संबोधित करते केबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा। प्रवक्ता
करनाल। नमो क्रिकेट लीग के समापन कार्यक्रम के बाद बुधवार को कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश की मंडियों में खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जियो फेंसिंग व्यवस्था लागू की गई है।
मंडी में प्रवेश के बाद ही किसानों को गेट पास जारी किया जाएगा, ताकि फसल की आवाजाही और खरीद में किसी प्रकार की अनियमितता न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि गड़बड़ी सामने आने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 249 मंडियां हैं और कई जगहों पर धान की आवक शुरू हो चुकी है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे संयम बनाए रखें और खरीद प्रक्रिया में प्रशासन का सहयोग करें।