फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन युवक को मारा चाकू, अस्पताल में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया था, जिसने एक दिन बाद इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। थाना असंध पुलिस ने मृतक के दो आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 15 अगस्त को थाना प्रभारी असंध बलजीत सिंह की टीम ने दो आरोपी सागर उर्फ रॉकी व कप्तान वासी गांव ठरी को सूचना पर गांव ठरी से गिरफ्तार किया। आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों की अमन के साथ मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
इस संबंध में थाना असंध में 15 अगस्त को शिकायत मिली। जिसमें शिकायतकर्ता रोशनलाल वासी गांव जलमाना ने बताया कि उसका छोटा बेटा 20 वर्षीय अमन मजदूरी करता था। अमन का अपने दोस्त अक्षय के साथ करीब 15 दिन पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस बात की अक्षय रंजिश रखता था।
विज्ञापन

पिता रोशनलाल ने बताया कि 14 अगस्त को अक्षय ने अपने दोस्त सागर, कप्तान, दीपक व एक अन्य साथी के साथ मिलकर गुरु तेग बहादुर पेस्टीसाइज दुकान के सामने बैठकर शराब पी और पूर्व नियोजित तरीके से अमन को वहां बुला लिया। जैसे ही अमन आरोपियों के पास पहुंचा तो उन्होंने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। अमन को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

अभी मुख्य आरोपी अक्षय फरार चल रहा है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर अक्षय सहित अन्य तीन आरोपियों के बारे में पूछताछ कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
- बलजीत सिंह, थाना प्रभारी, असंध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें