फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ महीने तक बंद स्कूल में छिपे रहे हत्या आरोपी जीजा-साले

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब दो माह पहले चोगामा रोड पर गांव बाकल निवासी पवन कुमार की हत्या उसके दोस्त ने अपने साले व पड़ोसी के साथ मिलकर की थी। पुलिस की सीआईए असंध टीम ने आरोपी जीजा और साले को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों जींद शहर में एक बंद स्कूल में करीब डेढ़ महीने तक छिपे रहे। जब आरोपी ने नया मोबाइल खरीदा तो सर्विलांस के जरिए पुलिस उन तक पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी कृष्ण ने अपने साले अंकुश निवासी राहड़ा व पड़ोसी साहिल के साथ मिलकर हत्या की वारदात को 9 जनवरी 2021 की रात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपी जीजा कृष्ण व साला अंकुश को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस मामले में आरोपी साहिल पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। असंध सीआईए-1 इंचार्ज रामफल ने बताया कि 9 जनवरी की रात को गांव चोगामा के समीप गांव बाकल निवासी पवन की चाकू व ईंट पत्थर मारकर हत्या कर दी गई थी। पवन का शव उसकी कार में मिला था। इस मामले में मृतक के पिता राजपाल के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या मामला दर्ज कर लिया गया था। मामले की जांच एसपी गंगाराम पूनिया द्वारा सीआईए असंध को दी गई। इस मामले की जांच करते हुए 15 फरवरी को उप निरीक्षक रामफल व उनकी सहयोगी टीम ने वारदात में शामिल एक आरोपी बाउंसर साहिल निवासी गांव बस्सी थाना असंध जिला करनाल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने दो अन्य साथियों कृष्ण व अंकुश के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात का खुलासा किया गया। दोनों आरोपी कृष्ण व अंकुश वारदात को अंजाम देने के बाद से ही फरार चल रहे थे। 19 मार्च को सीआईए असंध की टीम द्वारा मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ मुरला निवासी गांव बस्सी, अंकुश निवासी गांव राहडा जिला करनाल को जींद से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी जीजा साले हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से चाकू व मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद जीजा साला पहले कुछ दिन गांव राहड़ा रहे, फिर खंडेला छापर गांव में रहे। इसके बाद वह करीब 16 फरवरी से जींद में एक बंद स्कूल में छिपे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें