फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फॉर्च्यूनर सवार युवक का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। तरावड़ी के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में एक फॉर्च्यूनर गाड़ी सवार लोगों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। इसके लिए जिलेभर में नाकेबंदी कर दी गई। नाकेबंदी के दौरान करनाल पुलिस की टीम ने असंध के जलमाना के पास नाका लगाकर कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

रविवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि तरावड़ी के एक ढाबे पर खाना लेने गए एक युवक को चार से पांच लोगों ने पकड़ लिया है। आरोपी उसे गाड़ी में डालकर ले गए हैं। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन आरोपी नहीं रुके। नेशनल हाईवे 709ए स्थित असंध के जलमाना चौकी के बाहर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कुछ लोगों को पकड़ा और उनसे पूछताछ की जा रही है। देर रात तक फॉर्च्यूनर गाड़ी सवारों की तलाश जारी थी। किसका और क्यों अपहरण किया गया, इसकी जानकारी फिलहाल पुलिस नहीं दे सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें