- पुरुष टीम का भिवानी से सेमीफाइनल आज
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। कुरुक्षेत्र में आयोजित खेल महाकुंभ में करनाल की महिला व पुरुष हॉकी टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही है। शनिवार को आयोजित मुकाबले में महिला टीम ने सेमीफाइनल मैच में पंचकूला को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
इससे पहले महिला टीम सिरसा को 2-0 व कैथल को 2-1 के अंतराल से हराकर सेमीफाइनल तक पहुंची थी। वॉलीबॉल कोच अश्वनी कुमान ने बताया कि पुरुष टीम ने क्वार्टर फाइनल मैच में जींद को 2-0 से हरा दिया है। अब उनका सेमीफाइनल मैच भिवानी से रविवार को आठ बजे एनआईटी के वॉलीबॉल कोर्ट में होगा। अब तक के मैचों में प्रवेश, सावन और पारस का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा है। इससे पहले पुरुष टीम ने फतेहाबाद को 3-1 के अंतराल से हराया था।