संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। शहर के डाकघर वाली गली में आयोजित भजन संध्या में वीरवार को खाटू श्याम के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। कलाकारों ने श्याम बाबा का गुणगान किया। इससे पहले सनातन धर्म शिव मंदिर से ढोल की थाप पर डीजे की धुन पर श्याम के भक्त हाथों में निशान लेकर आतिशबाजी के साथ निसिंग के मुख्य बाजार से नाचते गाते हुए बाबा के दरबार में पहुंचे। भजन संध्या में श्री श्याम परिवार की ओर से पंडित बंटी शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा करवाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र गोयल व विनोद गोयल और मंच संचालन सुमित गुप्ता व अनिल शर्मा ने किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंच गोशाला संचालक गोपल गोस्वामी ने ज्योति प्रचंड कर भजन संध्या का शुभारंभ किया। कलाकार मनोज राणा ने खाटू श्याम के भजन में खाटू आले बाबा मुझे तेरा सहारा है पर भजन गाया। गोपाल गोस्वामी ने कहा कि खाटू श्याम को भगवान श्री कृष्ण के कलयुगी अवतार के रूप में जाना जाता है। मौके पर नरेंद्र गोयल, कमेटी प्रधान पुरषोत्तम गर्ग, अनिल शर्मा, नारायण शर्मा, सलिंद्र शर्मा,सतीश, राहुल गोयल, श्याम लाल, जनपाल, राममेहर प्रजापत, दीपक गोयल, बलविंद्र सैन, कूड़ा राम गोयल, चंदन गोयल, नीरज गुप्ता, रमन सिंगला, रामपाल नंबरदार, सोनू मौजूद रहे।