स्व. चौधरी चंदा सिंह के चित्र को नमन करते कांग्रेस नेता चौ. ललित बुटाना । संगठन
करनाल। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी ललित बुटाना के पिता व हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री स्व. चौधरी चंदा सिंह की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वीरवार को उनके निवास स्थान पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। हर वर्ष की तरह इस साल भी उनके पुत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य चौ. ललित बुटाना ने अपने परिवार सहित हवन किया। कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और लोगों ने चौ. चंदा सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे जिला शहरी अध्यक्ष पराग गाबा, नीलोखेड़ी हल्का के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, पूर्व मंत्री भीम मेहता, शमशेर सिंह गोगी, कुलदीप शर्मा, ओम प्रकाश सलूजा, अमरजीत धीमान आदि मौजूद रहे। ब्यूरो