फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रश्नोत्तरी में खरखोदा की समिति प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय और मारकंडा नेशनल कॉलेज शाहबाद मारकंडा के संयुक्त तत्वावधान में सरोजिनी नायडू ‘भारत कोकिला’ की जयंती एवं राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 50 महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के 257 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया। लगभग 100 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में कन्या महाविद्यालय खरखोदा की समिति प्रथम, मारकंडा नेशनल कॉलेज की दीपिका, पीजी कन्या कॉलेज चंडीगढ़ की सारिका, कीर्ति नायडू, गुरुनानक खालसा कॉलेज करनाल के जश्न मेहता, दयाल सिंह कॉलेज करनाल की देवयारणी, अनु व केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय की तान्या शर्मा संयुक्त तौर पर द्वितीय, रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत के इतिहास की वीरांगनाओं और महिलाओं की देश के विकास में अग्रणी भूमिका से परिचित करवाना और उनका शैक्षिक एवं बौद्धिक विकास करना था। महाविद्यालय की प्राचार्य मीनू शर्मा, डाॅ. अशोक चौधरी के कुशल मार्गदर्शन एवं इतिहास विभाग की प्रमुख ज्योति खंडूजा के नेतृत्व में प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें