फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पंजाबी और कंप्यूटर साइंस के सवालों में उलझे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, 83 केंद्रों पर 1245 शिक्षक देंगे ड्यूटी, चार उड़नदस्ते रखेंगे निगाह
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। पहले दिन पंजाबी और कंप्यूटर साइंस की परीक्षा में सवालों ने विद्यार्थियों को उलझाए रखा। वहीं कुछ विद्यार्थियों को सवाल आसान भी लगे। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। विद्यार्थी कम होने के कारण करनाल में कुछ केंद्रों पर ही परीक्षा आयोजित की गई।

जबकि पूरी परीक्षा के लिए 83 केंद्र बनाए गए हैं। जहां विभिन्न स्कूलों के 1245 शिक्षक परीक्षाएं नकलरहित संपन्न कराने के लिए ड्यूटी देंगे। इसके अलावा बोर्ड सुपरिंटेंडेंट के नेतृत्व में ही चार उड़नदस्तों का गठन किया गया है। प्रत्येक उड़नदस्ता उपमंडल स्तर पर रहेगा। करनाल के अलावा असंध, घरौंडा और इंद्री उपमंडल में भी केंद्र बने हैं। सबसे ज्यादा 48 केंद्र करनाल उपमंडल में हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के नियमित और ओपन के लिए मिलाकर करीब 30 हजार विद्यार्थी इन केंद्रों पर परीक्षा देंगे। कक्षा दसवीं की परीक्षाएं 26 मार्च और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं दो अप्रैल तक चलेंगी। मंगलवार को कक्षा दसवीं का पंजाबी और 12वीं का कंप्यूटर साइंस विषय का पेपर था।
विज्ञापन




एक और दो मार्च को मुख्य विषयों की परीक्षा

- कक्षा 10वीं : 02 मार्च को हिंदी, पांच को संस्कृत, उर्दू, ड्राइंग, कृषि, कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजूकेशन, म्यूजिक, डांस, एनिमल हस्बेंड्री, 07 को अंग्रेजी, 12 को गणित, 15 को एनएसक्यूएफ के विषय, 19 को विज्ञान और 26 मार्च को सोशल साइंस का पेपर होगा।
विज्ञापन


- कक्षा 12वीं :28 को एनएसक्यूएफ के विषय, 01 मार्च को संस्कृत, उर्दू, बायो टेक्नोलॉजी, 04 मार्च को कैमिस्ट्री, एकाउंटेंसी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 05 को कृषि, फिलोस्पी, 06 को हिंदी, 11 को फिजिक्स, अर्थशास्त्र, 13 को राजनीति विज्ञान, 14 को होम साइंस, 16 को पंजाबी, 18 को भूगोल, 20 को फिजिकल एजूकेशन, 22 को अंग्रेजी, 27 को गणित, 28 को समाजशास्त्र, 29 को म्यूजिक, बिजनेस स्टडी, 30 को फाइन आर्ट, 01 अप्रैल को इतिहास, बायोलॉजी, 02 अप्रैल को मिल्ट्री साइंस, डांस, मनोविज्ञान।



कहां कितने केंद्र

उपमंडल केंद्र

असंध 14

घरौंडा 13

इंद्री 08

करनाल 48

कुल 83



कुल 83 केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। विद्यार्थी कम होने के कारण कम ही केंद्र बने थे।
- बहादुर सिंह, परीक्षा अधीक्षक, हरियाणा बोर्ड करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें