फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिनाख्त परेड में केतन ने अपहरणकर्ता को पहचाना

Sat, 24 May 2014 11:46 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मॉडल टाउन क्षेत्र से दो सप्ताह पहले जूता व्यापारी के 27 वर्षीय बेटे केतन सरदाना का अपहरण करने और छह करोड़ की फिरौती मांगने के आरोपी पानीपत निवासी पंकज को अदालत ने शनिवार को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को शनिवार को सीजेएम अमित कुमार गर्ग की अदालत में पेश किया था। अदालत के समक्ष केतन सरदाना ने आरोपी की शिनाख्त परेड की है। सीआईए-1 पुलिस अब दूसरे अन्य तीन आरोपियों को पकड़ने और अपहरण के दौरान प्रयोग किए जाने वाली गाड़ियां, मोबाइल और केतन सरदाना की सोने की चेन व अंगुठियों समेत अन्य कई सामान बरामद करने के लिए पुलिस अब मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, आगरा, अमृतसर, शिमला समेत कई शहरों में जाएगी। आरोपी को दोबारा 31 मई को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

शनिवार को सीआईए-1 पुलिस के प्रभारी कुलभूषण ने किडनेपर पंकज कुमार को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया। अदालत ने केतन सरदाना को मौके पर बुलाकर आरोपी की शिनाख्त परेड कराई। करीब 15 दिन तक अपहरणकर्ता करनाल समेत कई जिलों और राज्यों की पुलिस को इधर-उधर भटकाते रहे।
विज्ञापन


बाद में सामने आया कि अपहरणकर्ता ने सरदाना को करनाल में ही बंधक बनाकर रखा। आरोपी को अदालत ने शनिवार को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने अदालत से दस दिन का रिमांड मांगा था। थाना सीआईए-1 के प्रभारी कुलभूषण के अनुसार आरोपी को रिमांड के दौरान पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, दिल्ली, अमृतसर ले जाया जाएगा।

आरोपी की निशानदेही पर अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना है। अपहरण के दौरान प्रयोग की जाने वाली सभी गाड़ियां, मोबाइल व अन्य साधन बरामद किए जाने हैं। केतन का सामान भी बरामद किया जाना है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी ने एक-एक कर खुलासा करना शुरू कर दिया है। उम्मीद है पुलिस इस मामले की तह तक पहुंच जाएगी।

ये था मामला
नौ मई को शहर के मॉडल टाउन की डी-6 के बाहर से जूता व्यापारी के बेटे केतन का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। केतन को छोड़ने के बदले अपहरणकर्ताओं ने छह करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। मामला हाई प्रोफाइल होने के साथ पुलिस ने भी पूरी सतर्कता के साथ किडनेपिंग होने के अगले दिन से ही अपना काम शुरू कर दिया था। पुलिस मोबाइल की लोकेशन पर कभी उत्तरप्रदेश जाती तो कभी अंबाला, कभी चंडीगढ़ कभी कहीं। पुलिस ने भी किडनेपर को पकड़ने के लिए पूरा जाल बिछा रखा था। पूरे फिल्मी अंदाज में किडनेपरों ने पुलिस और परिजनों को घुमाया। बाद में शुक्रवार को पुलिस केतन को छुड़ाने और एक किडनेपर को पकड़ने में कामयाब रही।  


करनाल और पानीपत के हैं तीन और अपहरणकर्ता
करनाल। केतन सरदाना अपहरण मामले में पुलिस ने अन्य अपहरणकर्ताओं का भी पता लगा लिया है। पुलिस ने फिलहाल उनके नाम बताने से इंकार किया है, लेकिन इतना जरूर बता दिया कि अभी तीन अपहरणकर्ता और पकडे़ जाने हैं। इन तीन किडनेपर में दो पानीपत के हैं, तो एक करनाल का रहने वाला भी बताया गया है।
सीआईए-1 पुलिस के प्रभारी कुलभूषण के अनुसार इस मामले में पुलिस बहुत गहराई तक पहुंच चुकी है। पुलिस अब पूरे मामले से पर्दा हटा कर ही दम लेगी। तीन अन्य किडनेर को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जना है। अब पुलिस के हाथों किडनेपर का बचना मुश्किल है। उम्मीद है तीनों अन्य किडनेपर भी जल्द ही पुलिस के हत्थे चढ़ जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें