फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ महीने बाद जेल से निकले विधायक जिलेराम

Sat, 24 May 2014 12:36 AM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध के विधायक जिलेराम शर्मा को गांव कंबोपुरा के पूर्व सरपंच की हत्या मामले में जमानत मिल गई। जमानत मिलने पर विधायक सेक्टर-8 स्थित आवास पर पहुंचे जहां पर मौजूद समर्थकों की भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


विधायक शर्मा गांव कंबोपुरा के पूर्व सरपंच कर्मचंद हत्याकांड के आरोप में अंबाला जेल में थे। विधायक जिलेराम शर्मा अंबाला जेल में करीब 8 महीने अंबाला जेल में रहे। शुक्रवार शाम को जैसे ही जिलेराम घर पहुंचे उनके आवास पर पहले से ही मौजूद समर्थकों ने घेर लिया। इसके बाद शर्मा पत्नी और बेटी से मिले।

जिलेराम शर्मा ने कहा कि उन्हें राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। उन्हे भगवान और न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है कि जल्द इस मामले में न्याय मिलेगा। असंध के लोगों ने उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि वह जेल में है। हलके से सैकड़ों लोग उन्हें हर रोज जेल में मिलने आते थे। उन्होंने बताया कि जेल में कभी आत्मविश्वास नही खोया। वह दोगुनी ऊर्जा के साथ हलके के लोगों के बीच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें