संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सुरुचि प्रेजेंट इंपीरियल ग्लिटज की ओर से नेशंस एक्सेलेंस एंड अचीवमेंट अवार्ड्स 2025 का एक निजी होटल में आयोजन किया गया। केशव चचरेजा को मिस्टर हरियाणा, रेनू चौहान को मिस हरियाणा, रिया नागपाल और ईशा चौधरी को मिसेज हरियाणा के टाइटल से नवाजा गया।
फैशन शो के दौरान मॉडल्स ने रैंप पर कैटवॉक कर वाहवाही लूटी। समारोह के मुख्य अतिथि विशाल काठ (स्टार ऑफ द शो), संतोष बख्शी, हरप्रीत दयोल और पूनम गोयल रहे। मुख्य अतिथि डॉ. कंचन गोयल, संदीप चचरेजा, इंदरजीत कौर, ब्रांड एंबेसडर हरसिमरन कौर, सेलिब्रिटी गेस्ट शैली शर्मा, शो स्टॉपर एंजल और पुण्या नागपाल रहे।
समारोह में विभिन्न केटेगरी में सुमन सुलेख, राज कुमार, कुश चचरेजा, योगिता बख्शी, कृष्णा गुप्ता, भूमिका, कीर्ति गिरधर, वरुणा राणा, परम विर्क, आराधना, गगनदीप सिंह, पूजा वर्मा, सुनीता गुप्ता, वरुण गोयल, लवनीश चौधरी, रुपिंदर कौर, कंचन कालरा, संगीता चौधरी, सुबोध राणा, मनीषा सैनी, दलीप सिंह, ज्योति जग्गा आदि को सम्मानित किया गया।
01... सुरूचि प्रेजेंट इम्पीरियल ग्लिटज की ओर से एक निजी होटल में आयोजित फैशन शो में कैटवॉक करती
01... सुरूचि प्रेजेंट इम्पीरियल ग्लिटज की ओर से एक निजी होटल में आयोजित फैशन शो में कैटवॉक करती