फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालयों में रखें साफ-सफाई : उपायुक्त

Tue, 09 Sep 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान-2025 चलाया जा रहा है जिसकी निगरानी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत सभी विभाग अपने कार्यालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही पुराने और अनुपयोगी सामान का नीलामी के जरिए निपटारा करें। स्वच्छता अभियान के मानदंडों के अनुसार कार्यालयों को जीरो वेस्ट ऑफिस घोषित किया जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान-2025 की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें। उन्होंने डीईओ को निर्देश दिए कि अभियान के तहत सभी शिक्षण संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, जिसके तहत स्कूलों व कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि यह अभियान ‘हर मोहल्ला, हर गली, हर मकान-स्वच्छ हरियाणा की पहचान’ थीम के साथ 25 नवम्बर तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य सिर्फ साफ-सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे एक जन-आंदोलन बनाना है। उन्होंने डीईओ को निर्देश दिए कि स्कूली विद्यार्थियों को जीरो वेस्ट मॉडल स्कूलों की विजिट कराएं।

उन्होंने कहा कि अभियान के तहत आगामी दिनों में स्वच्छता रैलियां निकाली जाएंगी जिसके लिए शिक्षण संस्थानों व रेडक्रॉस के वालंटियरों की आवश्यकता होगी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि स्वच्छता की दैनिक प्रगति रिपोर्ट जिओ टैग फोटो के साथ नगर निगम को मेल की जाए। बैठक में एडीसी सोनू भट्ट, नगर निगम आयुक्त डॉ़ वैशाली शर्मा, एसडीएम अनुभव मेहता, सीटीएम मोनिका, डीडीपीओ कंचनलता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें